प्रार्थना

 प्रार्थना

देव, मुझे कर्म की प्रेरणा दो

और तन-मन की स्वस्थता

मुझे दो, 

जीवन की साधारणता में 

असाधारण आनन्द

एक सौंदर्यात्मक दृष्टि, 

सत्य के लिए जिह्वा, 

ह्रदय जो प्रेम करे, 

मस्तिष्क जो तर्क करे, 

और, 

एक सहानुभूति का बोध। 

न दो मुझे ईर्ष्या न  द्वेष, 

वरन्  एक सत्यनिष्ठ दयालुता

और, उत्कृष्ट बुद्धिवादिता... 

दिवसावसान केे समय देना

एक पुस्तक, 

और , 

एक साथी, 

जिसके साथ मैं

मौन रह सकूँ..... 


© भारती बब्बर


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

चींटियाँ

स्मृतियों के शँख

मेरी आई