Posts

Showing posts from June, 2023

मुझे जाने दो

कल्पना कीजिये कि दुनिया में कोई ऐसा हो जो आपको स्वयं से अधिक चाहता है, जिसके लिए उसका अस्तित्त्व ही आपसे है।आप उसकी दिनचर्या और जीवन के केन्द्रबिन्दु हैं।वह आपके दुःख में दुःखी है और आपके सुख में सुखी।आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा, आपकी आर्थिक स्थिति, आपका शारीरिक सौष्ठव, आपकी सुंदरता, इन सबसे उसे कोई मतलब नहीं...न ही आपके रंग,जात या धर्म से।उसे केवल आपका साथ चाहिये, फिर चाहे आप महल में रहें, झोपड़ी में या सड़क पर...पकवान खिलायें या सूखी रोटी...वह सदैव आपके साथ है, बिना शर्त ! यह कल्पना उसी क्षण वास्तविकता में बदल सकती है जब आप अपने लिये एक पालतू कुत्ता ले आयें।कुत्ता पालने की इच्छा का उल्लेख करते ही सामने वाला व्यक्ति कुत्ता पालने से होने वाली असुविधाओं की सूची प्रस्तुत कर देगा, यानि उसे सुबह शाम घुमाना पड़ेगा चाहे आपकी तबियत करे या ना करे...घर पर हर समय किसी को रहना ही पड़ेगा...कहीं यात्रा पर जाना पड़े तो उनकी वजह से कार्यक्रम रद्द तक करना पड़ सकता है...और सबसे बड़ा तर्क कि दुनिया में मोह माया के झमेले पहले क्या कम हैं जो जानबूझकर मोह पालें ! पर इन तथाकथित कठिनाइयों की सूची लम्बी है या उपरोक्त विश...