Posts

Showing posts from August, 2022

पाजेब

  उसके बाहर आने तक मोबाइल चार बार बज चुका था।सुबह-सुबह कौन इतना बेताब है... लगभग झींकते हुए,आधा गीला बदन लिये वह बाथरूम से तौलिया लपेटते-लपेटते बाहर आया।चारों मिस्डकॉल अमृतसर में उनका पड़ोसी और उसके बचपन के साथी बलजीत की थीं।उसका माथा ठनका, वह पिछले हफ़्ते ही तो लौटा है अमृतसर से,फिर... अपने या उसके बीजी-बाऊजी के बारे में कुछ होता तो अमर करता फोन...कुछ सोचते हुए उसने फोन मिलाया लेकिन घण्टी बजती रही।बन्द होते ही फिर फोन बजा,बलजीत ही था। "वीरे..." बलजीत का स्वर दबा हुआ था। " की गल्ल जीते,सुख ते है?"  " वीरे,घर आ जा..." वह रुक गया। " जीते, बीजी बाऊजी ते ठीक ने ना?" " वीरे...अमर चला गया..."  कुलवीर गिरता हुआ-सा पलँग पर बैठ गया।कोई प्रतिक्रिया न पाकर बलजीत ने उसे पुकारा। " होया की जीते ,एक्सीडेंट?" " हार्टफेल " " बीजी बाऊजी दा खयाल रखीं जीते,मैं आन्ना, " कहकर उसने फोन काट दिया। कुछ पल वह स्तब्ध बैठा रहा...अमर...उसका भाई, उसका करीबी, सबसे अच्छा दोस्त चला गया ? दूसरे ही क्षण उसे मेहर का ध्यान आया, उसके बारे में तो व...